एक किलो चूरा पोस्त सहित दो गिरफ्तार

By: Jun 9th, 2017 7:23 pm

newsडमटाल,ठाकुरद्वारा – नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत डमटाल में गुरुवार रात को गश्त के दौरान दो लोगों को एक किलो चूरा पोस्त सहित  गिरफ्तार किया गया है।  डमटाल पुलिस चौकी के हवलदार विनोद कुमार, शशि कुमार, पुरुषोत्तम  लाल,  रणजीत सिंह व साहब सिंह ने मोहटली रैंप में आरोपियों को  रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान  ने बताया कि आरोपियों की पहचान जसविंद्र सिंह पुत्र प्यारा राम निवासी दसूहा व अरुण कुमार पुत्र अजीत निवासी दसूहा के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह दोनों लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं,  जिस पर डमटाल पुलिस चौकी ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App