थाईलैंड आर्मी संग होगा युद्धाभ्यास

By: Jun 28th, 2017 12:10 am

newsचंबा – भारतीय सेना और रायल थाईलैंड आर्मी के बीच तीन जुलाई से एक संयुक्त सैन्य अभ्यास चलेगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 दिन तक चलेगा। ‘मैत्री-17’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास तीन जुलाई से बकलोह में शुरू होगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए छावनी क्षेत्र में तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय सेना व रॉयल थाईलैंड के जवान आपस में युद्ध की विभिन्न विधाओं की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों की सेना अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पहले भी भारतीय सेना व ओमान के सैनिक बकलोह छावनी क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान अपने कौशल का परिचय दे चुके हैं।

 

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App