दिलवां दियाड़ा में सफाई कर्मी कुचला

By: Jun 13th, 2017 7:28 pm

newsबडूही — अंब थाना के तहत ग्राम पंचायत दिलवां-दियाड़ा में ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी बहेड़ी के रूप में हुई है। अशोक कुमार को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात्रि को अशोक पैदल जा रहा था। इस दौरान उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय दुकानदारों ने उसे 108 वाहन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। पीजीआई जाते समय उसकी मौत हो गई। अशोक कुमार सोहारी-टकोली अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यत था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां छोड़ गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App