धोनी, कोहली, सुप्रीम कोर्ट सब गलत : गुहा

By: Jun 2nd, 2017 4:23 pm
LOGO1-54नई दिल्ली – कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले में तनातनी की खबरों के बीच बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति सीओए से इस्तीफा देने वाले रामचंद्र गुहा का इस्तीफा पत्र सामने आया है। इसमें उन्होंने सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स पर निशाना साधा है। गुहा ने धोनी के टेस्ट टीम में न होने के बावजूद उन्हें सैलरी संबंधित कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावसकर को भी निशाने पर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App