नाइजीरियन युवक से हेरोइन जब्त

By: Jun 7th, 2017 4:37 pm

news ऊना-ड्रग माफिया के विरुद्ध छेड़े अभियान में ऊना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। ऊना पुलिस ने दिल्ली में रेड कर एक विदेशी निगरो नागरिक को हिरासत में लिया है। उक्त व्यक्ति की पहचान वास्को के रुप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार वास्को मूलत: नाइजीरियन है। वास्को के कब्जे से पुलिस को 60 ग्राम हेरोइन, 1.87 ग्राम गांजा, 142 ग्राम सफेद पाऊडर, 60 ग्राम काले रंग का पेस्टनूमा पदार्थ व एक इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुआ है। पुलिस ने 142 ग्राम सफेद पाउडर व 60 ग्राम काले रंग के पेस्टनुमा पदार्थ को जांच के लिए आरएफएसएल शिमला भेजा है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वास्को लंबे समय से हिमाचल में हेरोइन की सप्लाई कर रहा था। ऊना पुलिस नेे विगत सप्ताह मैहरे के एक युवक राकेश कुमार उर्फ रॉकी को 25 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। उक्त युवक से मिली इनपुटस के आधार पर ही पुलिस को वास्को के बारे में जानकारी हासिल हुई थी। राकेश कुमार के ही एक अन्य सहयोगी अनुज चोपड़ा द्वारा पुलिस कार्रवाई की जानकारी लीक कर देने से वास्को अंडरग्राउंड हो गया था। जिसके चलते पहली बार वास्को को पकडऩे में पुलिस नाकाम रही, लेकिन पुलिस ने बाद में अनुज चोपड़ा को अरेस्ट किया। जिसके बाद अनुज के साथ दिल्ली में एसआई अंकुश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कर एक मकान से वास्को को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे हेरोईन, गांजा व सफेद पाऊडर व काले रंग के पदार्थ भी बरामद किए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App