न खुद किया और न करवाने दिया विकास

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

जुखाला —  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने जुखाला पंचायत के गांव पधाणू में जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय विकास पूर्ण रूप से ठप पड़ गया है। नए विकास कार्य होना तो दूर पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू हुए विकास कार्य भी रोक दिए गए। भाजपा सरकार के समय जुखाला में सब्जी मंडी के लिए एक करोड़ 50,000 रुपए की धनराशि जारी की थी, लेकिन इन साढे़ चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में हिमाचल को अनेक सौगातें दीं, परंतु वीरभद्र सरकार उसका लाभ नहीं उठा रही। 61 नेशनल हाई-वे मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए, जिसमें दो नेशनल हाई-वे इसी विधानसभा क्षेत्र के भी हैं, परंतु सरकार उनकी डीपीआर तक नहीं बना पा रही। विधायक ने उनका हार पहनाकर भाजपा में आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर दौलत राम ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर , बृजलाल ठाकुर, देव राज शर्मा, पवन, सुखराम सोढी, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रूप लाल भट्टी, उपप्रधान जगदीश, हरि राम, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए जुखाला के दया राम, परस राम, निक्कू राम, पवन कुमार, जगत राम, सुरेश कुमार, बाबूराम, संजू, गोपाल,अरुण कुमार, सुरजीत, सुनीता बेगम, ताहिर खान, रशीद मुहम्मद, राजकुमार आदि ने कांग्रेस पार्टी छोडकर भाजपा का दामन थामा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App