पेटया वायरस के अटैक से हिमाचल को भी खतरा

By: Jun 29th, 2017 12:01 am

साइबर पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने का किया आग्रह

शिमला  —  दुनिया में वानाक्राई हमले को अभी ज्यादा समय नहीं बीता कि अब पेटया नामक रैनसम वायरस अटैक हुआ है। अन्य देशों के साथ-साथ भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। वहीं हिमाचल में भी इसका खतरा बना हुआ है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। पेटया नामक रैनसमवेयर वायरस से हिमाचल में भी दहशत है। हालांकि अभी तक  इस वायरस से हिमाचल में हमले की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन इसका खतरा बराबर बना हुआ है। इससे पहले दुनिया में जो वानाक्राई हमला हुआ था, उसका असर भारत में भी हुआ था। हिमाचल में कुछ गिने चुने मामले सामने आए। इस वायरस के निशाने पर भारत, यूके और रूस सहित कई देश हैं। इस रैनसमवेयर हमले से सीधे पैसे की उगाही करना आसान है और ऐसे में साइबर अपराधी इस वायरस को अपना हथियार बना रहे हैं। यह रैनसमवेयर वायरस ऐडवांस्ड वर्जन माना जा रहा है। यह वायरस कम्प्यूटर स्क्रीन को लॉक कर देता है और इसको अनलॉक करने के लिए भारी-भरकम राशि मांग करता है। यह मोबाइल पर भी हमला कर रहा है। वायरस एंड्रायड उपकरणों में फाइलों को लॉक कर कर रहा है। यह वायरस फेक ई-मेल या स्पैम सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आता है। विशेषज्ञों की मानें तो कभी भी किसी लिंक पर क्लिक न करें, जिसके बारे में आप नहीं जानते। ऐसे में साइबर पुलिस ने लोगों को इस बारे में सावधान रहने को कहा है। एसपी साइबर संदीप धवल का कहना है कि हिमाचल में अभी इस वायरस के अटैक की कोई सूचना नहीं है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App