भाजपा के दिग्गजों ने भरी हुंकार

By: Jun 28th, 2017 12:08 am

newsnewsभुंतर – भाजपा का परिवर्तन रथ मंगलवार को कुल्लू विधानसभा में पहुंचा। रथ यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर  गुजरी और भाजपा के दिग्गजों ने लोगों से रू-ब-रू होते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आने वाले विस चुनावों के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए समर्थन मांगा। रथयात्रा के तहत भुंतर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पूर्व सुबह भुंतर में रथ के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया और भाजपा नेताओं का भी स्वागत किया। नगर पंचायत प्रधान कर्ण सिंह, उपप्रधान नीना राणा, पूर्व प्रधान मीना ठाकुर सहित सभी पार्षदों ने भी भाजपा नेताओं का यहां पहुंचने पर स्वागत किया तो कार्यकर्ताओं उषा ठाकुर, अजय कंवर, राजेश जम्वाल सहित अन्यों ने भी दिग्गजों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्री मोदी सरकार ने तीन सालों में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सबसे ज्यादा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के विकास को सरकार ने प्राथमिकता दी है तो कुल्लू सहित हिमाचल को केंद्रीय योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक महेश्वर सिंह, जय राम ठाकुर और पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने इस मौके पर कहा केंद्र में भाजपा काबिज हो चुकी है और आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे होने के आरोप लगाए और कहा कि इस सरकार से लोग बूरी तरह त्रस्त हैं। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और रथयात्रा में हिस्सा लिया। बता दें कि मंगलवार को बंजार में रथयात्रा के बाद काफिला  शाढ़ाबाई पहुंचा था और मंगलवार को यह यहां से आगे कुल्लू विधानसभा में दाखिल हुआ और विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की। भुंतर में रैली के बाद रथ कुल्लू के लिए निकला। बहरहाल, भाजपा की रथयात्रा कुल्लू विधानसभा में पहुंच गई है और यहां से यह मनाली और लाहुल-स्पीति की ओर रवाना होगी।

कल मनाली पहुंचेगी  रथयात्रा

मनाली – मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय सरकार युवाओं को बेरोजगार करने में तुली हुई है। विधायक गोविंद ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा प्रदेश के लोगों को कांग्रेस के माफिया राज से निजात दिलाएगी। उन्होंने कहा कि 18 जून को मंडी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू की गई परिवर्तन रैली 29 जून को मनाली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस दिन सेउबाग में हजारों कार्यकर्ता रेली का पारंपरिक स्वागत करेंगे। रैली वामतट मार्ग होते हुए मनाली आएगी। सरसई में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद मनाली के मनुरंग शाला में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। दोपहर एक बजे रथयात्रा मनाली पहुंचेगी। रैली में सांसद रामस्वरूप शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय राम ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि वे 29 जून को आयोजित हो रही परिवर्तन रैली में भाग लेकर उसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं और सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। वामतट मार्ग के वाहन वशिष्ट चौक में जबकि राइट बैंक के वाहन रांगड़ी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। इस अवसर पर महामंत्री ठाकुर दास, कोषाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अनिता ठाकुर, शहरी अध्यक्ष मनोज लारजे, पूर्व शहरी अध्यक्ष प्रवीण, मनजीत उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App