मकलोडगंज में देह व्यापार

By: Jun 14th, 2017 12:15 am

पुलिस ने जाल बिछाकर होटल से पंजाब की दो महिलाआें को किया गिरफ्तार

news मकलोडगंज – धौलाधार की तलहटी में बसी पर्यटन नगरी मकलोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार में एजेंट का काम कर रही दो युवतियों को मंगलवार को पुलिस ने यहां के एक होटल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियां पंजाब की रहने वाली हैं। इसके साथ ही गिरफ्तार की गई इन दोनों युवतियों के चंगुल से देह व्यापार में धकेली गई दो युवतियों को पुलिस ने छुड़वाया है। जानकारी के अनुसार मकलोडगंज में देह व्यापार को लेकर पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं। इससे पहले भी पुलिस ने मकलोडगंज में देह व्यापार करने के आरोप में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में विशेष रूप से नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने देह व्यापार करने वाले आरोपियोंे तक पहुंचने के लिए एक टीम गठित की। टीम ने आरोपियों को  फंसाने के लिए जाल बिछाया जिसके चलते एजेंट युवतियां पुलिस के जाल में फंस गईं। दोनों आरोपी युवतियां अपने साथ दो अन्य युवतियों को लेकर मकलोडगंज के एक होटल में पहुंच गईं। पुलिस टीम ने दलाल के रूप में काम करने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही  देह व्यापार में धकेली दोनों युवतियों को छुड़वाया। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि  देह व्यापार की सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसके चलते पुलिसं ने दलाल के रूप  में काम कर रही पंजाब की दो युवतियों को गिरफ्तार करने के साथ जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली  तो युवतियों को छुड़ाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और इस धंधे से जुड़े लोगों की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App