मोबाइल के चक्कर में टायलट में फंसा हाथ

By: Jun 17th, 2017 12:02 am

लोगों को मोबाइल फोन की इतनी लत पड़ चुकी है कि वे इसके बिना एक मिनट भी रहना नहीं चाहते। इसी लत ने एक इनसान को बड़ी मुश्किल में फंसा दिया। उत्तर-पूर्वी तुर्की में एक शख्स का फोन टायलट के पॉट में गिर गया। फोन निकालने के लिए जब उसने अपना हाथ पॉट में डाला तो उसका हाथ वहीं फंस गया। उसका हाथ इतनी बुरी तरह अंदर फंसा कि उसे निकालने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाना पड़ा। यह युवक एक अस्पताल में शौचालय का इस्तेमाल कर रहा था। वहां घुटने के बल दोनों पैर मोड़कर बैठने वाला टायलट पॉट लगा था। युवक का स्मार्टफोन पॉट की छेद में गिर गया। उसे निकालने के लिए युवक ने छेद के अंदर अपना हाथ डाल दिया। बहुत प्रयास करने के बाद भी उसे फोन नहीं मिला। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब युवक फोन खोजने में नाकाम रहा, तब उसने अपना हाथ छेद से बाहर निकालने की कोशिश की। मगर उसका हाथ टायलट पॉट में फंस गया था। परेशान युवक ने मदद के लिए आवाज लगाई। उसकी चीख सुनकर कुछ मरीजों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App