विश्व संगीत दिवस

21 जून

विश्व संगीत दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून, को मनाया जाता है। संगीत की विभिन्न खूबियों की वजह से ही विश्व में संगीत के नाम एक दिन है। यह संगीतज्ञों व संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’  के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है। इसकी शुरुआत 1982 में फ्रांस में हुई। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावे एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है।

संगीत समारोह

विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून, सन् 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया। इससे पूर्व अमरीका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी। विश्व संगीत दिवस कुल 17 देशों में ही मनाया जाता है इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, लक्समवर्ग,जर्मनी,स्विट्जरलैंड, कोस्टारीका, इजराइल,चीन, लेबनान, मलेशिया, मोरक्को, पाकिस्तान, फिलीपींस, रोमानिया और कोलंबिया शामिल हैं। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे सगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है। यह एक तरह से संगीत त्योहार है जिसे सारे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत में इस अवसर पर कहीं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो कहीं संगीत से भरे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !