शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने पर कहा थैंक्स

शिमला – शिमला के विधायक व पूर्व भाजपा अध्यक्ष हिमाचल सुरेश भारद्वाज और पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नायडू का शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए धन्यवाद किया है तथा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिमला नगर निगम में पहली बार भाजपा के नगर निगम बनाने के लिए जनता को स्मार्ट सिटी का उपहार दिया है। शिमला प्रथम चरण में ही स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित हो जाता। यदि वीरभद्र सरकार अंकों की हेरा फेरी न करती। प्रथम चरण में कांग्रेस सरकार तथा नगर निगम में काबिज साम्यवादियों के अपवित्र गठबंधन ने शिमला को स्मार्ट सिटी बनने से वंचित किया तथा शहर को दो साल पीछे कर दिया। भारद्वाज ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त पंकज राय तथा सह आयुक्त प्रशांत सरकेक को बधाई दी है, क्योंकि उनके कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप इस चरण में शिमला को स्मार्ट सिटी बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है। भाजपा की नगर निगम कड़ी मेहनत करके शिमला को खूबसूरत शहर के रूप में विकसित करेगी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !