सड़क हादसे में एक जख्मी

By: Jun 10th, 2017 5:05 pm

 LOGO2हमीरपुर – शहर के साथ लगते बाइपास पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। कार अनियंत्रित होकर साथ लगती पुली के नीचे गिर गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार के सड़क से नीचे लुढ़कने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर उपरांत जब लोगों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर इसका इलाज चल रहा है। अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. अर्चना सोनी ने बताया कि घायल को उपचार किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App