सड़क हादसे में महिला की मौत

By: Jun 17th, 2017 7:30 pm

बणी में बाइक की टक्कर से दर्दनाक हादसा, परिजनों को सौंपा शव

newsबिझड़ी – सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। शुक्रवार देर रात बणी में यह हादसा पेश आया है। बाइक की टक्कर से महिला को हैड इंजरी हो गई। बड़सर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ऊना रैफर किया गया। शुक्रवार रात को ही महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ऊना सुपर हाई-वे पर बणी के पास दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इसमें महिला सत्या देवी निवासी भकरेड़ी की मौत हो गई। महिला सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। बाइक को चालक संदेश कुमार चला रहा था। बाइक की टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई। इस कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे घायलावस्था में सीएचसी बड़सर ले जाया गया। गंभीर हालत को दखते हुए उसे ऊना अस्पताल रैफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे में एक जख्मी

वहीं, ऊना-नेरचौक सुपर एक्सप्रेस हाई-वे पर मैहरे के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। शुक्रवार देर रात स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति घायल हुआ है। बलकेश कुमार (45) मैहरे स्थित एक निजी अस्पताल में चौकीदार के पद पर तैनात था। जब वह मैहरे बाजार जा रहा था, तो एक स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए बड़सर अस्पताल ले गई। स्थिति गंभीर देखते हुए घायल को रीजनल अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी अशोक वर्मा ने की है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App