सुक्खू का हरोली दौरा कल

By: Jun 3rd, 2017 12:01 am

शिमला — प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू चार जून को प्रातः 11 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली जिला ऊना द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सामुदायिक भवन साहु में संबोधित करेंगे। वहीं मंत्री मुकेश अग्निहोत्री व वरिष्ठ कांग्रेस जन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान सम्मेलन में प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक व जिला प्रभारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रवास के दौरान शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App