सुनील शेट्टी की बेटी बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा

बालीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी भी सर्कस के ही इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई जाएगी। ‘सर्कस’ एक जबरदस्त म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें सोनाक्षी ट्रंपीज आर्टिस्ट और सुनील शेट्टी रिटायर्ड सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक पिता से शुरू होगी, जो अपनी बेटी की मदद करते हैं और उनके जरिए सोनाक्षी अपनी मंजिल को पूरा करने की कोशिश करती है। फिल्म ‘सर्कस’ का निर्देशन कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस करेंगे, जो पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में अपना कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी से पहले ‘सर्कस’ में कंगना रणौत से लेकर परिणीति चोपड़ा तक के नाम सामने आये थे, लेकिन बात नहीं बनी। अब सोनाक्षी सिन्हा का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अमरीका में अगले महीने से शुरू होगी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !