हर महिला मंडल को दस-दस हजार

नूरपुर —  नूरपुर हलके के विधायक अजय महाजन ने महिलाओं के सम्मान में पंचायत सदवां व ममुह गुरचाल में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल सदवां, महिला मंडल गुरचाल,  महिला मंडल  लखवाल, महिला मंडल समूला, महिला मंडल   सनोहा, महिला मंडल मेहरका व महिला मंडल नियाड़ी आदि प्रत्येक महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि 10000 रुपए वितरित की। इस मौके पर विधायक महाजन ने कहा कि महिला मंडलों को यह राशि उनके द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के एवज में दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग घर परिवार में सेवाएं देने के साथ-साथ समाज के कल्याण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, जिसके लिए उनके जज्बे को सलाम है। इस अवसर पर विधायक अजय महाजन के साथ उनकी पत्नी बेनी महाजन भी मौजूद थीं। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस नूरपुर के अध्यक्ष  बलदेव पप्पी, बीडीसी अध्यक्ष संदेश डढवाल, ब्लॉक कांग्रेस महिला  प्रधान सरिता देवी, महासचिव कमलेश कौर व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !