हिमाचल पुलिस के लिए 36 करोड़

By: Jun 10th, 2017 12:01 am

निर्माण कार्यों पर खर्च होगा पैसा, केंद्र ने प्रदेश को अलग से दिए चार करोड़ रुपए

शिमला  – राज्य सरकार ने इस साल पुलिस विभाग में 32 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए रखा है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न जिलों में थानों, चौकियों और पुलिस के लिए रिहायश जैसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को अलग से चार करोड़ से अधिक की राशि मिली है, इस तरह कुल 36 करोड़ से ज्यादा की राशि विभाग में निर्माण कार्यों पर खर्च होगी। पुलिस विभाग में अबकी बार सरकार ने निर्माण कार्यों के लिए 32.31 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में थानों, चौकियों, पुलिस लाइनों में बैरकों, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के लिए आवास आदि बनाए जाएंगे। इस राशि में से 21.34 करोड़ रुपए पहले से चल रहे निर्माण कार्यों के लिए हैं। इस साल 10.97 करोड़ रुपए नए निर्माण कार्य के लिए रखे हैं। नए निर्माण कार्यों में कुल्लू में महिला थाना के लिए 30 लाख, सिरमौर के नाहन में आवास के लिए 30 लाख, बद्दी में 20 लाख, ज्वालामुखी में आवास के लिए 30 लाख, मनाली पुलिस थाने के लिए  54.50 लाख, रामपुर तकलेच में पुलिस चौकी के लिए 53.25 लाख, छठी आईआरबीएन में प्रशासनिक ब्लॉक के लिए 20 लाख, सोलन पुलिस लाइन में सीवरेज के लिए 30 लाख रुपए, शिमला के जुन्गा में पानी के लिए 11 लाख, रामपुर के ज्योरी में पुलिस चौकी के लिए 70.81 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। हमीरपुर के नादौन में आवास के लिए एक करोड़, कांगड़ा के बैजनाथ में 1.50 करोड़, ऊना में  प्रशासनिक ब्लॉक के लिए 1.50 करोड़ रुपए बद्दी में महिला पुलिस थाने के लिए एक करोड़ रुपए रखे गए हैं। चंबा में पुलिस आवास के लिए 98.10 लाख, बद्दी में बैरक के लिए 50 लाख रुपए, सुजानपुर में आवास के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। पहले से चल रहे निर्माण कार्यों पर 21.34 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नए निर्माण कार्य कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू, जुन्गा, फतेहपुर, मंडी, बद्दी-धबोटा, पांवटा, नाहन, चंबा, रिवालसर, कालाअंब, रेणुकाजी, बद्दी, चंबा, पंडोह बटालियन, हमीरपुर, दाड़लाघाट, सोलन, वनगढ़, प्रथम बटालियन वनगढ़, सोलन के गड़कल, शिमला के कोटखाई, कुल्लू के सरवरी, महिला बटालियन बस्सी, कुमारसैन, जंगलबेरी में चल रहे हैं।

…और सुधार के लिए 4.09 करोड़

केंद्र सरकार की ओर से भी इस वित्त वर्ष केंद्र ने पुलिस मॉडर्नाइजेशन के तहत हिमाचल को 4.09 करोड़ की राशि दी है। इससे पुलिस विभाग को निर्माण कार्यों के लिए मंजूरी दी गई है। इसे भी पुलिस जवानों के आवासों, थानों और अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App