12 लाख का हेरोइन गांजा पकड़ा

ऊना  – ऊना पुलिस एसआईयू टीम ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक और नाइजीरियन युवक को दिल्ली से हेरोइन, गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस नशे की खेप की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए तक बताई जा रही है। जानकारी के अनसार पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली से दबोचे गए वास्को नाम के नाइजीरियन युवक से पूछताछ के बाद दिल्ली से ही एक और नाइजीरियन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त वास्को की पूछताछ के बाद एसआईयू टीम द्वारा दिल्ली में रेड की गई। वहां पर पुलिस ने जेम्स जोसफ (28) नाइजीरियन नागरिक को  द्वारिका चौक जरनल स्टोर न्यू दिल्ली से गिरफ्तार किया है।  जोसफ के निवास  से 217.26 ग्राम हेरोइन, 12.27 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं, इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। वहीं, 50 ग्राम पत्तीनुमा मैटीरियल के अलावा 420 ग्राम सफेद पाउडर भी बरामद किया। जिसे पुलिस की ओर से एफएसएलए के लिए भेज दिया गया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !