ऊना में पत्नी को घोंपा चाकू

By: Jul 6th, 2017 5:35 pm

LOGO2 ऊना- ऊना के निजी स्वास्थ्य संस्थान में कार्यरत एक महिला कर्मचारी पर उसके पति ने ही तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया है। जिसमें महिला गंभीर घायल हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। वहीं, मामले में संलिप्त आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विमला देवी (29) पुत्री राम स्वरूप निवासी गांव बीटन तहसील की शादी 2012 में रमन कुमार पुत्र केवल कृष्ण गांव टिबियां डा. बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब दो-तीन साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। साथ ही दहेज के लिए प्रताडि़त करना भी शुरू कर दिया, जिसके चलते महिला ने अपने ससुराल के बजाय अपने मायके में ही रहना शुरू कर दिया था। वहीं, महिला ने अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में कार्य करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक ही उसका पति स्वास्थ्य संस्थान में आ पहुंचा। देखते ही देखते पति ने महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। साथ ही जानलेवा हमला भी कर दिया। गुस्साए पति ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया। चाकु से महिला पर पति द्वारा किए गए हमले के चलते महिला का गला कट गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने भी हस्तक्षेप नहीं लेकिन महिला के पति ने किसी की भी नहीं सुनी। इस जानलेवा हमले में घायल हुई महिला को अन्य कर्मचारियों की सहायता से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार्रवाई के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App