कांग्रेसराज के पांच साल में प्रदेश का बुरा हाल

By: Jul 8th, 2017 12:40 am

भरमौर में परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर सांसद शांता कुमार ने घेरी कांग्रेस

newsभरमौर —  ऐतिहासिक चौरासी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा का समापन हो गया। परिवर्तन रथ यात्रा के समापन मौके पर सांसद शांता कुमार और मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा के अलावा परिवर्तन रथ यात्रा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश शर्मा कांगड़ा-चंबा संसदीय मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, आईटी संयोजक रोमिंद्र राणा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जियालाल कपूर, अनूप कुमार, राजेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में शांता कुमार ने पालमपुर भगोटला के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित भेड़पालक कर्म चंद को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश का कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों में बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंबा से मेरा विशेष लगाव है। 1977 में जब अंत्योदय योजना शुरू की, इसका शुभारंभ चंबा के सबसे गरीब व्यक्ति पृथु ने किया था। इस मौके पर कृपाल परमार ने कहा कि अब भरमौर क्षेत्र को कांग्रेस से मुक्त करना है। इससे पहले परिवर्तन रथ यात्रा का धरवाला, दुर्गठी व खड़ामुख में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्यप्रसाद शर्मा, बीडीसी चेयरमैन नीलम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, मांगनी राम, पूर्व मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, ओपी शर्मा व भाजयुमो नेता चरणजीत ठाकुर उपस्थित रहे।

धूमल ने साई मंदिर में टेका माथा

नगरोटा सूरियां — भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल लंज में साई मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। वह लंज में साई मंदिर में भी कुछ देर रुके। उनके साथ जवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता समाज सेवक संजय गुलेरिया तथा पूर्व किसान मोर्चों के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंद्र शर्मा भी थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा इस बार प्रदेश भाजपा की सरकार बनेगी कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब आक्सीजन पर चली है कभी भी कुछ हो सकता है।

स्मृति ईरानी-राज्यवर्द्धन भरेंगे जोश

चंबा — भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन अवसर पर ऐतिहासिक चौगान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन राठौर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे के सफल आयोजन को जिला भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चंबा का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। चंबा चौगान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App