कांग्रेस में नहीं, भाजपा में काली भेड़ें

By: Jul 15th, 2017 12:40 am

कुल्लू में वन महोत्सव के दौरान बोले सीएम वीरभद्र सिंह, कहा, पे्रम कुमार धूमल को डिंगे हांकने का शौक

newsकुल्लू —  कांग्रेस में तो काली भेड़ें तो नहीं हैं, लेकिन भाजपा में जरूर कुछ काली भेड़ें हैं। कुल्लू के पीरड़ी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को डिंगे हांकने का शौक है। वह डिंगू राम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है तथा जो लोग भाजपा के कहने पर संगठन में गतिरोध पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चुनावी वर्ष में कांग्रेस के कुछ लोग गतिरोध पैदा कर संगठन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिन पर संगठन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने वन महोत्सव में उपस्थित लोगों से कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय संपदा है तथा इसको बचाने के लिए सरकार बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि आरे व प्लेनर जंगलों में लगे होते थे, वहीं से अंधाधुंध लकडि़यों का कटान कर दरवाजे व खिड़कियां बनाई जाती थीं। सरकार द्वारा इस कठोर फैसले को लेते हुए यह सब बंद करवाया व ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने पर बल दिया गया। ऐसे में सरकार का प्रदेश को ग्रीन रखने का सपना भी पूरा हो रहा है। इस मौक पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व बागबानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत, कुल्लू सदर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा, किशन ठाकुर, संजय शर्मा, युवा कांग्रेस नेता अमित भरमौरी, आदित्य विक्रम सिंह, पार्षद उष्मज शर्मा, मनु शर्मा, राजेश शानू, उपायुक्त कुल्लू युनुस, एसपी कुल्लू पदम चंद, डीएफओ नीरज चड्डा व हीरा लाल राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App