कांग्रेस सेवादल में नियुक्तियां संदीप हमीरपुर के सह प्रभारी

By: Jul 23rd, 2017 12:01 am

शिमला— अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक महेंद्र जोशी की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कांगड़ा की देहरा तहसील से संबंधित कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप कंवर को सेवादल का संगठक नियुक्त किया है। संदीप कंवर संगठन के प्रशिक्षित सदस्य हैं और पहले भी प्रदेश कांग्रेस सेवादल में संगठक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। संगठन में उनकी कार्यकुशलता देखते हुए उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सहप्रभारी भी बनाया गया है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सत्या वर्मा तथा शिमला शहर के राजेश शर्मा को सेवादल का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। जिला कुल्लू से संबंधित प्रेम शर्मा को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रकाशन विभाग का सहसमन्वयक नियुक्त किया गया है। जुन्गा निवासी शकत राम कश्यप को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कुसुम्पटी का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान मुख्य संगठक शिवसरन शर्मा पूर्व सैनिक को पदोन्नत कर जिला कांग्रेस सेवादल शिमला का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App