कोटखाई केस में गुमराह कर रही सरकार-पुलिस

By: Jul 18th, 2017 7:10 pm

newsशिमला –  कोटखाई प्रकरण में प्रदेश सरकार और पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा  महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, महामंत्री भारती सूद, पार्षद किरण बाबा व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि मामले में आए दिन आरोपियों के नए चेहरे आ रहे हैं, जो कि जनता को गुमराह करने वाले हैं। पिछले चार साल में प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार व् दुराचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है, परंतु मौजूदा प्रकरण ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में ऐसे झघन्य अपराध का होना साफ  संकेत देता है कि अपराधियों और दुराचारियों को किसी तरह का कोई खौफ नहीं है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से साफ  जाहिर है कि अपनी गलतियों और पुलिस प्रशाशन की लाहपरवाही पर पर्दा डालने के लिए भाजपा पर राजनीति करने का दोषारोपण हो रहा है। पहले दिन से ही जांच में कोताही बरती गई है। पहले तो साक्ष्य जुटाने में कोताही बरती गई और अब साक्ष्य मिटाने के काम में लगा पुलिस प्रशासन संदेह के घेरे में है। शिमला ही नहीं पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, महिलाओं और बालिकाओं में भय और आक्रोश है, जिस कारण पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। इस स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल जांच के आदेश दे कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते। मौजूदा हालातों में यदि असल अपराधी नहीं पकडे़ गए तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App