तीन गोशालाएं राख

धनेड़ —  भीषण अग्निकांड में गोशालाएं के छह कमरे जलकर स्वाह हो गए। स्लेटपोश मकान में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। आगजनी में तीन परिवारों का लाखों रुपए नुकसान हो गया। ईमारती लकड़ी के आग पकड़ने के बाद भयंकर अग्निकांड शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। लोगों की मदद से भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। जब तक आग पर काबू पाया गया स्लेटपोश मकान पूरी तरह जल चुका था। ऊपरी मंजिल में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। निचली मंजिल में रखे सामान को बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग रात करीब 8:30 बजे लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जंगलरोपा के तहत मतेहडू गांव में तीन गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई। छह कमरे की यह गोशालाएं तीन परिवारों की थी। बुधवार रात करीब 8:30 बजे अचानक गोशाला से आग की लपटे उठाना शुरू हो गईं। गांव के ही किसी व्यक्ति ने देखा और शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। गोशाला की ऊपरी मंजिल में तूड़ी, घास व लकड़ी रखी गई थी। इस कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना अग्निमशन केंद्र हमीरपुर को दी गई। घटनास्थल के लिए विभाग की दोनों गाडि़यां रवाना हो गईं। आग इतनी भंयकर थी कि दो बड़ी गाडि़यों का पानी भी आग पर नियंत्रण नहीं पा सका। बाद में साथ लगती एक खड्ड से फिर दोनों गाडि़यों को भरा गया। पानी की चार गाडि़यों की मदद से आग को नियंत्रण में किया जा सका। घर सड़क से दूर होने के कारण अग्निशमन विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधा किलोमीटर तक विभाग ने अपनी पाइप बिछाई, तब जाकर आग पर काबू पाया गया है। रात करीब 2:15 बजे अग्निशमन विभाग की गाडि़यां आग को नियंत्रित कर वापस लौटीं। हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर 2500 रुपए फौरी राहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को प्रदान की है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !