पांवटा पुलिस ने रिमांड पर लिए दो और गैंगस्टर

By: Jul 8th, 2017 12:40 am

newsपांवटा साहिब – पांवटा साहिब में पिछले महीने यमुनाघाट पर एक पुलिस हैड-कांस्टेबल पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टरों में से दो और गैंगस्टर पांवटा पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस से इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। यहां से उन्हें पांवटा की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें तीन दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले का एक आरोपी पहले ही पांवटा पुलिस की गिरफ्त में है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों गुरमुख सिंह व नवजोत सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके अलावा दोनों आरोपियों की पहचान परेड पीडि़त एचएचसी राजेंद्र सिंह के सामने भी करवाई जाएगी। पुलिस इनसे पूछताछ करेगी। मामले में कुछ दिन पहले दो आरोपियों नवजोत सिंह व गुरमुख सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें अब पांवटा साहिब लाया गया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App