पुलिस में 1073 जवानों की भर्ती

By: Jul 2nd, 2017 12:15 am

अधिसूचना जारी, 21 जुलाई तक उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

newsशिमला – पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी। विभाग 1073 पुलिस जवानों की भर्ती करेगा। पुलिस विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 जुलाई तक पहले आवेदन देने होंगे। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस विभाग ने पुलिस जवानों की भर्ती के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग कुल 1073 जवानों की भर्ती करेगा, जिसमें 778 पद पुरुष जवानों के व 100 पद पुरुष चालकों के लिए रखे गए हैं। वहीं महिला कांस्टेबलों के 195 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने 21 जुलाई तक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन संबंधित जिलों के एसपी कार्यालयों में जमा होंगे। पुलिस विभाग भर्ती का शेड्यूल बाद में जारी करेगा। विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसको क्वालिफाई करना होगा। वहीं इसके बाद पुलिस विभाग उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा लेगा, जो कि 80 अंकों की होगी। इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं इससे पहले चुनाव आचार संहिता भी लग जाएगी। ऐसे में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती जल्द से जल्द विभाग पूरी करना चाहेगा। इस बार की खासियत यह है कि अब की बार कांस्टेबल की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। सरकार पहले ही चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार खत्म कर चुकी है। ऐसे में अब यह साफ है कि अब की बार इन जवानों की भर्ती लिखित परीक्षा और सरकार द्वारा तय मापदंडों के अनुरूप ही होगी। इस भर्ती से पुलिस विभाग में चल रही स्टाफ की कमी भी दूर होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार ने 1500 कांस्टेबलों की भर्ती की थी। इन जवानों का प्रशिक्षण तकरीबन पूरा हो चुका है और जल्द ही ये जवान पुलिस विभाग को मिलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App