भाजपा नेता पर हमला

बैजनाथ, पपरोला—राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में दो गुटों की लड़ाई में  एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री  चमन कपूर घायल हो गए हैं। उन्हें टांडा रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कालेज में एबीवीपी का  समारोह था, जिसमें चमन कूपर भी आए थे। परिसर  स्थित पार्किंग में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। झगड़े को रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आगे आया। उसके बाद सिक्योरिटी गार्ड चमन कपूर से ही उलझ पड़ा और इसी दौरान तीन लोगों ने ईंट और डंडों से उन पर वार कर दिया, जिस कारण चमन को गंभीर चोटें आईं। भाजपा मंडल बैजनाथ ने इस हमले को राजनीति के तहत हमला करार दिया है। चमन कपूर बीजेपी बैजनाथ के उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में एबीवीपी का संगठन मंत्री रह चुके हैं। पुलिस ने  राजेश कुमार उसके पुत्र जितेंद्र कुमार और समीर को गिरफ्तार किया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !