मैदानी- मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश

By: Jul 12th, 2017 12:15 am

newsशिमला  – हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने धरा को तर कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सोलन व ऊना में भारी बारिश रिकार्ड की गई है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने समूचे प्रदेश में 17 जुलाई तक मौसम खराब रहने की उम्मीद जताई है। इस दौरान जहां मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। वहीं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बंगाणा में सबसे अधिक 96.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा पालमपुर में 95.0, ऊना में 66.0, अर्की में 64.0, देहरा गोपीपुर में 46.0, कंडाघाट में 42.0, गोहर में 40.0, नादौन में 35.0, पांवटा साहिब में 31.0, हमीरपुर में 28.0, अंब में 20, गुलेर में 19.0, धर्मपुर में 13.0, राजगढ़ सराहन में 11 और झंडूता में 10.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बुधवार को भी भारी बारिश होगी। राज्य में 17 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। बारिश से अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऊना के अधिकतम पारे में सबसे अधिक सात डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। वहीं शिमला, सुंदरनगर, नाहन, सोलन के पारे में 4.0, कल्पा में तीन और धर्मशाला के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 19.7, सुंदरनगर में 26.7, भुंतर में 31.8, कल्पा में 22.0, धर्मशाला में 27.8, ऊना में 30.0, नाहन में 25., सोलन में 24.0 और कांगड़ा में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App