हिमाचल के नाम नेशनल अवार्ड्स

By: Jul 12th, 2017 12:15 am

ट्रैवल-टूरिज्म को स्टाल डेकोरेशन के लिए कोलकाता में सम्मान

newsकुल्लू —  हिमाचल के पर्यटन की पहचान लगातार सुर्खियों में है और अवार्ड से सम्मानित होने में बढ़ते कदम हैं। यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है। हिमाचल ने एक बार फिर बेस्ट टूरिज्म के लिए अवार्ड अपनी झोली में डाल लिया है। यह अवार्ड हिमाचल को कोलकाता के नेता जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्र स्तरीय ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में मिला है। फेयर में हिमाचल ने 27 स्टाल लगाए थे। इसमें पहाड़ी राज्य की विभिन्न पर्यटन संबंधी गतिविधियां दर्शाई गईं। स्टाल पर हिमाचल आने के लिए टूरिज्म अधिकारियों के पास पर्यटकों की काफी इन्क्वायरियां आई हैं। स्टाल डेकोरेशन में स्माल कैटेगरी में हिमाचल अवार्ड से सम्मानित हुआ है। इस फेयर में हिमाचल के टूरिज्म अधिकारियों में पर्यटन विभाग से रितेश पटियाल और एचपीटीडीसी शिमला से सुनील पाल ने हिमाचल में टूरिज्म बढ़ाने के लिए बेस्ट मार्केटिंग की है। सात से दस जुलाई तक कोलकाता में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर हुआ। इसमें हिमाचल ने दो अधिकारी मार्केटिंग के लिए चयनित थे, जिन्होंने फेयर में हिमाचल के लिए प्रेरित किया। हिमाचल टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर दिनेश मल्होत्रा ने भी फेयर में भाग लिया और हिमाचल के पर्यटन संबंधित जानकारियां पर्यटकों के समक्ष रखीं। खबर की पुष्टि मनाली टूरिस्ट इन्फार्मेशन अधिकारी रितेश पटियाल ने की है।

हिमाचल आएंगे बंगाल के पर्यटक

फेयर में शामिल विभिन्न राज्यों के पर्यटकों ने हिमाचल के काउंटर में आकर पर्यटन अधिकारियों से पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान हिमाचल आने के लिए भी हामी भरी गई। सबसे ज्यादा बंगाल के पर्यटकों ने हिमाचल काउंटर में आकर यहां के लिए फेयर के लिए लगे रजिस्टर में अपना नाम दर्ज किया है। दुर्गा पूजा की बेला पर बंगाल के पर्यटक हिमाचल के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए आएंगे। फेयर में गए हिमाचल के पर्यटन अधिकारियों के मुताबिक पर्यटकों ने हिमाचल के जंजैहली, चांसल, किलाड़, सोझा, पराशर, सांगला, स्पीति, किन्नौर, मनाली, लाहुल को चयनित किया है और ये पर्यटन स्थल पर्यटकों को काफी पसंद हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App