शिमला -मौसम विभाग ने गुरुवार से प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट बताया है। इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम में आया यह बदलाव आगामी पांच दिन तक बरकरार रहेगा।

मुंबई - देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बुधवार को नौ सीटों की क्षमता वाली बोलेरो नियो प्लस 9-सीटर पेश की। कंपनी ने कहा है कि इसके दो संस्करण- पी4 और प्रीमियम पी10 पेश किए जा रहे हैं । कंपनी ने यह भी कहा है कि बोलेरो नियो प्लस 9-सीटर ईंधन दक्षता बढ़ाने के लिए माइक्रो-हाइब्रिड प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। शोरूम पर इनकी कीमतें 11.39-12.49 लाख रुपये के दायरे में हैं। कंपनी ने कहा है कि इस सुंदर, बड़ी और मज़बूत एसयूवी में ड्राइवर सहित नौ लोग आराम से बैठ सकते हैं।

शिमला - हिमाचल में चल रहे सियासी भूचाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। बीते रोज़ कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर साजिश के तहत सरकार गिराने के आरोप जड़े थे, जिस पर पलटवार करते हुए नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। श्री ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने की कोशिश नहीं की बल्कि मुख्यमंत्री की करनी से सरकार खतरे...

कांग्रेस का इक्का

कांग्रेस का इक्का

https://youtu.be/A2mIMVnj6Pk

शिमला। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैं। उन्हें नींद में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी...

अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने से पहले त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाने के लिए कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की बुधवार को कड़ी आलोचना की। पीएम मोदी ने भाजपा उम्मीदवारों बिप्लब कुमार देब और कृति सिंह देबबर्मा...