शिकंजे में अलगाववादी

By: Aug 7th, 2017 12:02 am

(किशन सिंह गतवाल, सतौन, सिरमौर )

सुरक्षा बलों को जब से कुछ छूट देकर देशद्रोहियों से निपटने की योजना बनी है, सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। काफी हद तक अब अलगाववादियों पर शिकंजा कसा जा चुका है। अब पत्थरबाजी भी रुकने लगी है। राष्ट्र विरोधी ताकतों को चिन्हित कर सजा दी जा रही है। पाकिस्तान से स्वतंत्र रूप से की जाने वाली शस्त्रों व धन की आपूर्ति पर काफी हद तक रोक लगी है। बाहरी हस्तक्षेप भी कम हुआ है। एक संप्रभुता संपन्न देश की तरह भारत इस समय मजबूती से कदम आगे बढ़ा रहा है। भारत भी उन देशों के नक्शे कदम पर चल पड़ा है, जिन्होंने आंतरिक विरोधों पर नियंत्रण पा लिया है। अब देश को अपने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाते रहना चाहिए। घरेलू समस्याओं से निपटने के लिए तीसरे पक्ष से पूछने की जरूरत नहीं। हर जख्म को नासूर बनने से पहले ही उपचार जरूरी है। हमें सुरक्षा बलों पर गर्व और विश्वास होना चाहिए। धन्य है हमारी सेना और सुरक्षा बल!

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App