चमेरा-दो करियां में पुस्तक प्रदर्शनी

By: Aug 13th, 2017 12:05 am

चंबा – चमेरा पावर स्टेशन-दो करियां में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डा. एसआर रंगनाथन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के तौर मनाया। इस मौके पर पावर स्टेशन स्टाफ  के लिए परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी व स्लोगन प्रतियोगिताएं भी करवाई गइर्ं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक आलोक कुमार ने विधिवत तरीके से दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने डा. एसआर रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण की रस्म भी अदा की। उन्होंने समारोह में उपस्थित कार्मिकों को पुस्तकालय के महत्त्व के बारे में बताया और पुस्तकालय का आधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुस्तकालय दिवस आयोजन के महत्त्व पर भी जानकारी दी। मानव संसाधन के प्रबंधक अतुल भार्गव ने कार्मिकों से केंद्रीय पुस्तकालय का समुचित उपयोग करने के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। पावर स्टेशन में संचालित केंद्रीय पुस्तकालय अधिकारी एमपी मीना ने डा. एसआर रंगनाथन के जीवन व पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद में चमेरा-दो के महाप्रबंधक ने पुस्तक प्रदर्शनी व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता सिविल राजन जैरथ व मुख्य अभियंता विद्युत जितेंद्र कुमार के अलावा पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। परियोजना के कार्मिकों ने पुस्तक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App