परागपुर ब्लॉक की दो पंचायतों के प्रधान सस्पेंड

By: Aug 23rd, 2017 12:05 am

गरली  —  विकास खंड परागपुर के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र की अलग-अलग दो ग्राम पंचायत प्रधानों पर सरकारी गाज गिरने से उनकी वित्तीय शक्तियां छीनने का मामला प्रकाश में आया है। एक पंचायत प्रधान को अवैध कब्जा करने व दूसरी पंचायत के प्रधान द्वारा गलत तरीके से किसी और का नाम अंत्योदय सूची में दाखिल करने के कारण कुर्सी गंवाना पड़ी है। ब्लॉक खंड अधिकारी अरविंद सिंह गुलेरिया ने बताया कि एक प्रधान के खिलाफ उसी गांव की महिला ने अवैध कब्जा करने के आरेप में एसडीएम कोर्ट देहरा में पौने दो वर्ष पहले शिकायत दर्ज करवा रखी थी और दूसरे प्रधान के खिलाफ माननीय अदालत में याचिका दायर की हुई थी। इसी के चलते उक्त दोनों प्रधानों पर यह कार्रवाई हुई है। ब्लॉक खंड अधिकारी अरविंद सिंह गुलेरिया ने बताया कि आगामी कार्रवाई तक उक्त दोनों प्रधानों की वित्तीय शक्तियां पंचायत उपप्रधानों को दी गई हैं। बहरहाल परागपुर ब्लॉक के दो पंचायत प्रधानों पर सरकारी गाज गिरने के कारण इलाके भर के लोगों में हलचल पैदा हो गई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App