पीछा किया, फिर फोन, अब मर्डर

ओच्छघाट कांड पर युवती की मां बोली, मेरा पीछा करता था आरोपी, फोन पर तंग किया

नौणी — कल्पना और धर्मसिंह के बीच हुए झगड़े ने 17 वर्षीय मासूम रजनी की जान ले ली है। बुधवार को ओच्छघाट में हुए हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चली हुई हैं। बुधवार को रजनी को इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि आज एक हत्यारा उसकी हत्या करने के लिए घर आने वाला है। रजनी बुधवार को सुबह से ओच्छघाट मार्केट के चक्कर काट रही थी। उसके चहरे से बिलकुल भी नहीं लग रहा था कि चंद घंटों बाद उसकी हत्या होने वाली है। जब हत्या का आरोपी धर्म सिंह  रजनी के घर पहुंचा तो वह तुरंत नमकीन का पैकेट लेने के लिए साथ लगती दुकान पर आई। यहां से वह नमकीन लेने के बाद घर चली गई। हो सकता है कि रजनी ने हत्या से पहले धर्मसिंह को चाय व नमकीन आदि दी होगी। लेकिन इस मासूम को इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि जिसकी बजह सेवा कर रही है वह उसे मौत के घाट उतारने जा रहा है। रजनी की किसी बात को लेकर धर्म सिंह से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते धर्मसिंह ने रजनी पर दराट से हमला कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओच्छघाट में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि आखिर धर्म सिंह ने रजनी को क्यों मारा। ऐसी क्या वजह रही कि धर्म सिंह ने इतना बड़ा कदम उठाया। बताया जा रहा है कि धर्म सिंह कल्पना के परिवार के लिए कोई अनजान व्यक्ति नहीं था। बीते कई वर्षों से उसका कल्पना के घर में आना-जाना था। अकसर पर ओच्छघाट आता रहता था। लेकिन बीते तीन दिनों से कल्पना और धर्म सिंह के बीच में किसी को लेकर झगड़ा चला हुआ था। झगड़े की वजह क्या थी इस बारे में कोई अभी स्पष्ट नहीं बता रहा है। लेकिन एक बात तय कि कल्पना और धर्म सिंह के बीच चल रहे इस विवाद की बली उसकी बेटी रजनी चढ़ी है। कल्पना के पास अब एक छोटी बेटी हैं, जबकि बेटा किसी अन्य के साथ रह रहा है। कल्पना ने ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बात में कहा कि धर्म सिंह बीते कई महीनों से उसका पिछा कर रहा था और फोन पर तंग भी करता था। धर्म सिंह कल्पना से शादी करना चाहता था। कल्पना ने कहा कि धर्म सिंह द्वारा किए जा रहे इस कृत्य की जानकारी उसने उसके पिता को भी दी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने इतना बड़ा जघन्य अपराध कर डाला।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !