‘अपने कर्मचारी को जानो’ अभियान भी चलाएं सभी बैंक

नई दिल्ली — केंद्रीय सतर्कता आयोग ने बैंकों से अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) के साथ अपने कर्मचारी को जानिए (केवाईई) पर भी जोर देने को कहा है। सीवीसी की ओर से हाल में जारी सतर्कता नियमावली (विजिलेंस मैनुअल) में कहा गया है कि धोखाधड़ी पर लगाम के लिए बैंकों को अपने कर्मचारियों के बारे में भी पूरी पड़ताल करनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि कई तरह के धोखाधड़ी के मामलों में बैंक के अंदर के लोग शामिल रहते हैं या उन्हें अंदर के लोगों की मदद से अंजाम दिया जाता है। बैंकों को अपने कर्मचारियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।