अब अर्शप्रीत बनेंगी मंडी की बहू, महिलाएं पढ़ेंगी ब्याह

By: Sep 29th, 2017 12:15 am

पंजाबी सिंगर अरिन अरोड़ा के साथ अनोखी रस्मों संग होगी शादी

newsnewsमंडी –  सलमान की बहन अर्पिता के बाद अब एक और सेलिब्रिटी मंडी की बहू बनने जा रही है। पार्शव एवं पंजाबी गायिका अर्शप्रीत अब मंडी की बहू बनेंगी। लुधियाना की जुगनी के नाम से प्रसिद्ध अर्शप्रीत की शादी मंडी शहर के रहने वाले एवं गायक अरिन अरोड़ा के साथ होने जा रही है। विशेष यह है कि यह शादी ऐतिहासिक सेरी मंच पर होगी। पहली बार सेरी मंच पर किसी की शादी की रस्में पूरी होंगी और इन रस्मों को नामधारी संगत की महिलाएं पूरा करवाएंगी। इससे पूर्व मंडी के ही आयूष शर्मा की शादी भी बालीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ हुई है। एक और गबरू की शादी मशहूर गायिका से होने जा रही है। इस शादी में कोई तामझाम नहीं होगा। बिना दहेज से होने वाली इस शादी से मंडी के इतिहास में एक और परंपरा का भी सूत्रपात होने जा रहा है, जिसमें महिलाओं द्वारा पहली बार किसी शादी की पूरी रस्में की जाएंगी। इसके लिए इन महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडी के अरिन अरोड़ा पिछले कई साल से संगीत के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी कई ऑडियो व वीडियो एलबम भी रिलीज हो चुकी हैं। दोनों की शादी की धाम भी इसके बाद मंडी में ही होगी। वॉयस ऑफ पंजाब की विजेता होने के साथ उन्होंने सारेगामापा में भी प्रदर्शन किया था। कुछ दिन बाद अर्शप्रीत का हिंदी सांग भी रिलीज होने जा रहा है।

मंडी के सेरी मंच पर होंगे ऐसे अनोखे सात फेरे, नामधारी संगम की नई पहल

newsमंडी –  शादी विवाह की रस्में और हवन यज्ञ करते हुए सबने आज तक पुरुष पंडितों या पुरोहितों को ही देखा है, लेकिन पहली बार अब महिलाएं विवाह और हवन यज्ञ की रस्में मंडी में करवाने जा रही हैं। पहली अक्तूबर को मंडी के सेरी मंच पर ये पल देखने को मिलेंगे। जब एक विवाह की रस्में सिख समुदाय की महिलाएं करवाएंगी। मंडी के सेरी मंच पर यह अनोखी शादी होने जा रही है, जिसमें बिना दहेज के विवाह महिलाओं द्वारा रस्मों को पूरा करवाकर संपन्न होगा। इस विवाह में मंडी के अरिन अरोड़ा और प्रसिद्ध पंजाबी गायिका अर्शप्रीत विवाह बंधन में बधेंगे। महिलाएं यहां हवन यज्ञ व चंडी पाठ भी करेंगी। यह पहल नामधारी संगत ट्रस्ट मंडी की तरफ की जा रही है। नामधारी संगत के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि गोरक्षा एवं अखंड भारत की उन्नति के लिए नामधारी संगत ट्रस्ट की ओर से हवन यज्ञ व चंडी की वार पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी महाराज द्वारा महिला समानता का मुद्दा उठाया था, वहीं नामधारी संगत के सतगुरु राम सिंह जी की ओर से स्त्री को अमृत छकाकर पुरुष की बराबरी का दर्जा दिया। अब सतगुरु दलीप सिंह की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कृपाण दान के अलावा हवन यज्ञ करवाने और वैवाहिक संस्कार पूरे करवाने के लिए सक्षम बनाया है। इसकी शुरुआत पहली अक्तूबर, 2017 रविवार को सेरी मंच पर सुबह आठ से ग्यारह बजे तक हवन यज्ञ व चंडी द्वार के पाठ तथा बिना दहेज के साधारण आनंद कारज यानी शुभ विवाह की रस्म महिलाओं द्वारा अदा की जाएगी।, जो समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एडवोकेट नरेंद्र सिंह के अलावा सूबा दर्शन सिंह, हरदीप राजा, हरविंद्र सिंह टाइगर व कुलदीप सिंह एगोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App