आईपीडी का ऑनलाइन शिलान्यास

घुमारवीं —  सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से बनने वाले आईपीडी (इंडोर ब्लॉक) का बुधवार को ऑनलाइन शिलान्यास हो गया। आईपीडी का शिलान्यास होते ही घुमारवीं में भाजपाई खुशी से झूम उठे। अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। दस करोड़ 19 लाख से निर्मित होने वाले इस आईपीडी का शिलान्यास होने के बाद मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड मिलेंगे। घुमारवीं को आईपीडी की सौगात देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का थैंक्स किया।  घुमारवीं में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  मंडल प्रवक्ता महेंद्र पाल रतवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने घुमारवीं के लोगों को सौगात दी है। ओपीडी का शिलान्यास होने  के बाद अब सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड मिलेंगे। इस मौके पर शहरी इकाई अध्यक्ष कर्म चंद चंदेल, प्रेम सागर भारद्वाज,  विकास राव, पंकज चंदेल, ओंकार चोपड़ा, कमल कांत महाजन, दिनेश ठाकुर, विशाल रतवान, डिंपल चोपड़ा, विवेक सांख्यान, गोवर्धन शर्मा, कृष्ण शर्मा, बिट्टू सेठी, नितेश, सुभाष व विकास भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।