आज भारी बारिश के आसार

By: Sep 23rd, 2017 12:40 am

विभाग का पूर्वानुमान, 25 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

newsशिमला  – हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश की चेतावनी दी है, जबकि विभाग ने प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जो फिर से जनजीवन पर भारी पड़ सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 25 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश में 26 से 28 सितंबर तक धूप खिलेगी। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कल्पा, बिलासपुर और जिला शिमला के कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। शिमला के जुब्बल में सबसे अधिक 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  रोहड़ू में 3.0, कोटखाई में 2.0, बिलासपुर में 1.0 और कल्पा में 0.2, बिलासपुर में 1.0 और कल्पा में 0.2 मिलीमीटर बारिश आंकी गई। शुक्रवार को समूचे प्रदेश में मौसम खराब बना रहा, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तामपान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बारिश से भुंतर व कल्पा के अधिकतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके अलावा शिमला, सोलन में 4.0, सुंदरनगर, नाहन में 3.0 और ऊना में 2 डिग्री तक पारा लुढ़का है। शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, सुंदरनगर में 28.9, भुंतर में 26.0, कल्पा में 16.0, धर्मशाला में 27.8, ऊना में 34.8, नाहन में 25.7, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। इस दौरान कांगड़ा, शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App