आज से दौड़ेगी मुद्रिका

घुमारवीं – प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली की घोषणा के अनुसार बुधवार से घुमारवीं क्षेत्र में मुद्रिका बस दौड़ेगी। इस बस की खासियत है कि यह एक रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलेगी। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मुद्रिका बस  सुबह सवा चार बजे मुंडखर से ढलोह, करलोटी, उहणी, चेली चलारन, धीणवां, छत, हिम्मर, बद्धाघाट व करयालग क्यार होते हुए सुबह सवा पांच बजे घुमारवीं पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह सात बजे क्यार, करयालग व भब्बा होते हुए साढ़े सात बजे सोहणी देवी पहुंचेगी। 7.40 बजे पर वहां से चलकर आठ बजे घुमारवीं वापस पहुंचेगी। सुबह 8.05 बजे घुमारवीं से सिल्ह होते हुए नैण पहुंचेगी। सुबह करीब साढ़ आठ बजे वहां से रवाना होकर सुबह नौ बजे  घुमारवीं पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे भगेड़, पनौल, हड़सर, डाहड जम्मण, बल्ही व बजोहा होते हुए 10.45 बजे पर घुमारवीं पहुंचेगी। दोपहर पौने एक बजे घुमारवीं से दाड़ी-दाबला होते हुए मोरसिंघी पहुंचेगी तथा वहां से रवाना होकर दोपहर अढ़ाई बजे वापस घुमारवीं पहुंचेगी। इसके बाद बजोह से बल्ही होते हुए वापस घुमारवीं पौने तीन बजे पहुंचेगी। घुमारवीं से पौने तीन बजे सिल्ह-नैण को रवाना होगी और वापस घुमारवीं सवा चार बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सवा पांच बजे घुमारवीं से क्यार, करयालग, बद्धाघाट, हिम्मर, छत, धीणवां, चेली चलारन, उहणी, करलोटी व ढलोह होते हुए रात्रि ठहराव मुंडखर में होगा।