आनी में 52 लोगों ने किया रक्तदान, 73 यूनिट खून जुटाया

आनी  —  आनी में सामाजिक सुधार और आरटीआई कार्यकर्ता सचेत संस्था ने अपनी स्थापना के पांचवें स्थापना दिवस पर एक रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया। इसमें डीएसपी बलदेव ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थति रहे। शिविर में लोगों ने काफी उत्साह दिखाया और 52 लोगों ने रक्तदान किया। इनमे आठ महिलाएं शामिल रही। जबकि सात लोगों ने सचेत संस्था की अंगदान को लेकर प्रेरित करने की मुहिम पर स्वेच्छा से मरणोपरांत अंगदान के फॉर्म भरे हैं। संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था ने पिछले वर्ष से रक्तदान और अंगदान प्रेरणा शिविर के आयोजन का फैसला लिया था और पहले ही शिविर में 73 यूनिट रक्तदान और 20 लोगों ने संस्था के माध्यम से अंगदान किए थे। सचेत संस्था की मुहिम के साथ चलकर दो सालों में ही अब तक 27 लोग स्वेच्छा से मरणोपरांत अपने शरीर के अंगों का सचेत संस्था के माध्यम से अंगदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने गत वर्ष के अंगदानियों को सम्मानित भी किया।  इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारीएसचिव गौरव मल्होत्रा, स्वरूप ठाकुर, चमन शर्मा, दिवान ठाकुर, अनूप शर्मा, डिवेन ठाकुर, सेना ठाकुर, पंकज गुप्ता, डा. प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।

अंगदान करने वालों की सूची

सोनू ठाकुर, देशबंधु शर्मा, चेत राम, ममता देवी, हेमराज, गंगा देवी और गुड्डू ब्रह्मचारी ने इस वर्ष अंगदान फॉर्म भरे हैं। जबकि गत वर्ष तुनेश शर्मा, खुशी राम, स्नेहलता ठाकुर, पवन नेगी, सुषमा भारद्वाज, ललित शर्मा, रीता देवी, गुलाब ठाकुर, कपिल देवएमनोरमा सूद, डा. आरके कायस्था, पवन कुमार, डा. प्रवीण चौहान, चमन शर्मा, डोला सिंह चौहान, गौरव मल्होत्रा, हरिकृष्ण शर्मा, पंकज गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा और जितेंद्र गुप्ता ने मरणोपरांत अपने शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों का दान किया है।