क्राइम पर रहेगी पैनी नजर

By: Sep 29th, 2017 12:10 am

newsसुशासन की डगर

नाम       मनोज वालिया

पद         थाना प्रभारी

चैलचौक —  मंडी सिटी इंचार्ज मनोज वालिया अब गोहर थाना प्रभारी होंगे। गोहर के तेजतर्रार प्रभारी इंस्पेक्टर चांद किशोर का तबादला थाना रत्ती (बल्ह) में होने के बाद बुधवार को मनोज वालिया ने अपना कार्यभार गोहर में संभाला। कांगड़ा की वीरभूमि के नगरोटा बगवां निवासी मनोज वालिया अपने 28 वर्षों के कार्यकाल में ऊना, कांगड़ा, चंबा में सेवाएं देने के बाद मंडी के सिटी थाना इंचार्ज थे। गोहर थाना में थाना प्रभारी का पद संभालने पर क्राइम को जड़ से उखाड़ने के लिए समाज के हर तबके के नागरिकों से कानून के प्रति सहयोग की कामना की है। मनोज वालिया ने अपने कार्यकाल के दौरान बंगाणा में एक बड़ी डकैती का पर्दाफाश करते हुए ऊना में करोड़ों रुपए के एक इंटरनेशनल मामले को भी सार्वजनिक किया था। निर्भीकता से कानून का कार्य करने के लिए उन्हें दो बार डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने का गौरव हासिल हो चुका है। मनोज वालिया ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान वह गोहर में क्राइम पर नजर रखेंगे। महिला सुरक्षा व उनसे जुड़े अपराध,  ट्रैफिक समस्या, स्कूल-कालेज में बढ़ती नशाखोरी को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मादक पदार्थों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रभावशाली कदम उठाएं जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App