गुलाब सिंह ठाकुर ने किया महिला मंडल का लोकार्पण

जोगिंद्रनगर —  केंद्र से मिले 40632 करोड़ का बजट सीधा पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों में खर्च होगा। इससे हर पंचायत में सुंदर पंचायत घर सहित पंचायतों के हर रास्ते पक्के होंगे। ये शब्द जोगिंद्रनगर के विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने द्रंग खंड की मसोली पंचायत के गांव ओडर व खुद्दर में विधायक निधि से बने महिला मंडल भवन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित जनसभा में कहे। इस अवसर ने विधायक ने खुद्दर में बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के लिए बीस हजार, महिला मंडल खुद्दर में फर्नीचर हेतु दस हजार, महिला मंडल ओडर में फर्नीचर हेतु दस हजार, महिला मंडल माल्लू में भी फर्नीचर हेतु दस हजार की राशि मंजूर की है। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन अविकल शर्मा, मंडल महामंत्री अजय सकलानी, संजीव कटोच, हरीश हाजरी, सुनीता देवी, सैना देवी, फिल्लू राम, रेवत सिंह, भूमि सिंह, चुनी लाल, ख्याली राम, कुंती ठाकुर, पवन चौधरी, नेक राम शास्त्री, कैप्टन चंद्र कुमार, आशीष कटोच, छांगू राम, अश्वनी कटोच, अनीष कुमार, नीलम कुमारी, राजेंद सहित महिला मंडल प्रधान कांता देवी, बिमला देवी व पवना देवी आदि उपस्थित रहीं।