गोताखोरों ने ढूंढा बौद्ध भिक्षु का शव

By: Sep 1st, 2017 12:10 am

newsपटड़ीघाट —  रिवालसर की कुंतभ्यो झील में डूबे जिगर बौद्ध मठ के भिक्षु का शव गुरुवार को झील से निकाल लिया गया। भिक्षु का शव गुरुवार को शिव राम की अध्यक्षता में सुंदरनगर से आए सात सदस्यीय गोताखोरों के दल निकाला। जहां से शव निकाला गया, वहां पानी की  गहराई करीब 20 फुट बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम कर मठ को सौंप दिया गया है। गौरतलब हो कि बुधवार को शाम पांच बजे के करीब साथियों संग झील में तैर रहा नवांग दोरजे (18) डूब गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन नवांग का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गुरुवार को गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। जानकारी के अनुसार जिगर बौद्ध मठ से कुछ भिक्षु पिकनिक मनाने सरकीधार आए थे और झील के पास ही तंबू लगाया गया था। इसी बीच कुछ भिक्षु झील में तैराकी के लिए गए, जिनमें से दोरजे झील में ही डूब गया। रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी बौद्धराज ने बताया कि ने शव पोस्टमार्टम करवाकर जिगर बौद्ध मठ के प्रबंधन को सौंप दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App