जगीर सिंह ठाकुर हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष

स्वारघाट —  हिंद मजदूर सभा का दूसरा जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को स्वारघाट स्थित संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष जगीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  इस अधिवेशन में जिला बिलासपुर की कार्यकारिणी को भंग कर प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभा के जिला अध्यक्ष जगीर सिंह ठाकुर के कार्यों इमानदारी, कर्त्तव्यपरायणता को देखते हुए एक बार फिर सभा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त हरि राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुंज बिहारी, श्याम लाल धीमान व दलजीत ठाकुर को उपाध्यक्ष, जगदीश कुमार शर्मा को महामंत्री, सुखदेव भाटिया को सचिव, मान सिंह ठाकुर सहसचिव, देवी राम शर्मा को प्रेस सचिव व परसराम परमार को मुख्य सलाहकार चुना गया। अधिवेशन में हिंद मजदूर सभा से जुड़े लोक निर्माण विभाग, आईपीएच व वन विभाग के जिलाभर के  सैकड़ों कर्मचारियों ने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष जगीर सिंह ठाकुर की अगवाई में लोक निर्माण विभाग के स्वारघाट स्थित विश्राम गृह से  विशाल रैली निकाली।