जानकारियां

सोने और हीरे से कीमती गैंडे के सींग

दुनिया में गैंडों की संख्या तेजी से घट रही है। इसकी मुख्य वजह बाजार में गैंडे के सींगों की कीमत सोने और हीरे से भी तेज होना है। एक नए शोध में बताया है कि गैंडे के सींगों की शिकारियों को बड़ी-बड़ी कीमतें मिलती हैं, जिस कारण दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी जानवर लुप्तप्राय होता जा रहा है। हाथियों की प्रजातियों, गैंडों, दरियाई घोड़ों और गोरिल्ला सहित दुनिया के बड़े शाकाहारी जानवर लुप्त होने की कगार पर हैं।  अमरीका की ओरिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में  प्रोफेसर और अध्ययन के शीर्ष लेखक ‘विलियम रिपल’ ने बताया कि उदाहरण के लिए गैंडे के सींग  तौल के हिसाब से सोने और हीरे  यहां तक कि कोकीन से भी महंगे होते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि 2002 से 2011 के बीच में जंगली  हाथियों की संख्या में 62 फीसदी कमी आई है। साल 2007 से 2013 के बीच गैंडे के शिकार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। शिकारियों ने  2010 से 2012 के बीच 1,00,000 से अधिक जंगली सवाना हाथियों का शिकार किया, जो  कि दुनियाभर के जंगली सवाना हाथियों की आबादी का पांचवां हिस्सा है।