तत्तवानी को 15 लाख से मिलेगी नई लुक

शाहपुर —  टूरिज्म विभाग द्वारा तत्तवानी पंचायत के गर्म पानी के चश्मे व ऐतिहासिक मंदिर के सौंदर्यींकरण कार्य की नींव केवल सिंह पठानिया ने रखी। इस कार्य हेतु 15 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। कार्य के शिलान्यास के बाद चंगर क्षेत्र की परगोड़ पंचायत में सिद्ध बाबा गोरिया परगोड़ मंदिर  में हवन करके पूर्हुति डाली तथा मंदिर में सौंदर्यीकरण के कार्य का  शिलान्यास किया जिसके लिए 18 लाख रुपए खर्च होंगे। श्री पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ऐतिहासिक तल माता मंदिर, मच्छयाल, सिद्ध बाबा गोरिया  परगोड़ आदि अन्य धार्मिक मंदिरों और पर्यटक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों खर्च किए हैं । इसी कड़ी में 15 लाख ततवानी ओर 18 लाख परगोड़ में स्वीकृत राशि खर्च करके धार्मिक  स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा। परगोड़ बासियों ने 18 लाख की राशि बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में स्वीकृत करने पर  केवल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया और तहदिल से धन्यवाद किया।