तीन आईएएस लौटे, दो एचएएस बदले

By: Sep 29th, 2017 12:01 am

नौ तहसीलदार इधर से उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

शिमला— आईएएस कैडर के तीन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। इनको सरकार ने नियुक्तियां प्रदान कर दी हैं। वहीं राजस्व विभाग के नौ तहसीलदारों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर एसडीओ सिविल बंजार लगाया गया है। वहीं मुकेश रापसवाल को एसडीओ सिविल धर्मपुर तथा प्रियंका वर्मा को एसडीओ सिविल कंडाघाट के पद पर तैनाती मिली है। दो एचएएस अधिकारियों को भी तबदील किया गया है। किशोरी लाल एसडीओ सिविल धर्मपुर को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कालेज बल्ह नेरचौक का पद दिया गया है। वह विशाल शर्मा को अतिरिक्त दायित्व से मुक्त करेंगे। मनीराम भारद्वाज एसडीओ सिविल बंजार को रजिस्ट्रार उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला में प्यारे लाल की जगह पर लगाया है। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, राजस्व विभाग के तहसीलदारों की दूसरी तबादला सूची भी गुरुवार को जारी हुई। इसमें नौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। देवेंद्र सिंह नेगी तहसीलदार निचार किन्नौर को तबदील करके तहसीलदार आनी लगाया है। सूरज नेगी को आनी से बदलकर रोहडू लगाया है, जबकि नरेंद्र पाल, जो कि पच्छाद से कसौली के लिए स्थानांतरणाधीन थे, को मंडी में तैनाती मिली है। राजीव सांख्यान को तहसीलदार हिमुडा से बदलकर निचार, मुकेश शर्मा को बद्दी, सुनील कुमार को काजा, कपिल तोमर को कसौली, भवानी सिंह को बल्ह तथा सुनील चौहान को रामशहर का तहसीलदार लगाया गया है। इन अधिकारियों को शुक्रवार को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। ये आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के कार्यालय से जारी हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App