तीन तक साफ रहेगा मौसम

By: Sep 28th, 2017 12:15 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, ऊना का पारा 33 से पार

newsशिमला —  प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आगामी तीन अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से तीन अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। वहीं , बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहा। हालांकि शिमला समेत मध्यवर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। इस दौरान धर्मशाला में 6.6 मिलीमीटर, पालमपुर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई,लेकिन मैदानी और उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में मौसम लगभग साफ रहा।  वहीं, बुधवार को ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया और ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा सुंदरनगर और भुंतर में भी लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा। यहां खूब गर्मी रही। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन ने बताया कि आगामी तीन अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।  बहरहाल,  मौसम विभाग ने अभी बारिश न होने की संभावनाएं जताई हैं। उधर, बुधवार को प्रदेश में कही-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    22.0      14.8

सुंदरनगर  30.4      19.0

भुंतर       31.6      16.8

कल्पा     22.8       9.0

धर्मशाला  26.6      15.8

ऊना       33.2       22.5

नाहन      28.1       18.4

सोलन     27.4       15.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App