पालिसी के नाम पर ठगे लाखों

By: Sep 16th, 2017 12:40 am

दो बार शातिरों के झांसे में आए ग्रामीण ने गंवाए साढ़े छह लाख

newsहमीरपुर— इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर एक व्यक्ति को साढ़े छह लाख रुपए का चूना लग गया। व्यक्ति दो बार शातिरों के झांसे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठा। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शातिरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार उद्धम सिंह ठाकुर निवासी बदेहडू ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 18 व 19 फरवरी, 2016 को इसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने अपना नाम राहुल शर्मा बताया। वह जीएम अकाउंट ब्रांच इलेवेट सर्विस नोएडा से है। उसने कहा कि आपकी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस पालिसी में तीन लाख 62 हजार 509 रुपए स्वीकृत हुए हैं, जो कि सिर्फ डी-एमआईटी अकाउंट में भी भेजा जा सकते हैं। अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज, फोटोग्राफ व तीस हजार अनिल भटी जीएम रिकार्ड विभाग इलेवेट सर्विस नोएडा के नाम पर भेजें। इसके बाद उद्धम सिंह ने राहुल शर्मा, विवेक चौहान, राजीव मित्तल, महेंद्र पाटिल को अलग-अलग चेक से तीन लाख 19 हजार 877 रुपए भेजे। करीब दस महीने तक उपरोक्त कंपनी ने इससे कोई संपर्क नहीं किया और न ही इसका फोन उठाया। इसके बाद इसे रमेश त्रिपाठी ने फरवरी, 2017 में फोन किया। उसने खुद को प्रभारी अन्वेषण विभाग बीमा लोकपाल हैदराबाद बताया तथा एक अन्य व्यक्ति ने फोन किया, जिसने अपना नाम टीएस मेथी बताया। इन दोनों ने उद्धम सिंह को फिर पैसे जमा करवाने के लिए कहा। इसे अलग-अलग बैंक खातों में बैंक ड्राफ्ट द्वारा तीन लाख 35 हजार 944 रुपए जमा करवा दिए। फिर इन व्यक्तियों ने फोन बंद कर लिए। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App